हादसे में अधेड़ मरा

उसका नाम बुधन बाउरी(56) और ठिकाना जयचंडी गांव बताया गया है
पुरुलिया. गुरुवार को सुबह आद्रा थाना क्षेत्र के काशीपुर-रघुनाथपुर सड़क पर जयचंडी स्टेशन रेल गेट से कुछ दूर हुए सड़क हादसे में अधेड़ की मौत हो गयी. उसका नाम बुधन बाउरी(56) और ठिकाना जयचंडी गांव बताया गया है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह अपने घर आने के लिए सड़क पार करते समय उन्हें रघुनाथपुर की ओर से तेज गति में आयी चौपहिया गाड़ी ने जोरदार ठोकर मार दी. इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गये. हादसे के तुरंत बाद उन्हें स्थानीय लोग नजदीकी रघुनाथपुर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने अधेड़ को मृत करार दिया. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के वास्ते पुरुलिया देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है. पुलिस घातक वाहन व उसके चालक को तलाश रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










