ePaper

यूथ फेडरेशन की सांगठनिक मजबूती पर हुई चर्चा

Updated at : 20 Dec 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
यूथ फेडरेशन की सांगठनिक मजबूती पर हुई चर्चा

भाकपा (सीपीआइ) के युवा संंगठन ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन(एआइवाइएफ) की पश्चिम बर्दवान जिला काउंसिल की बैठक शनिवार को यहां सीएमएस (एटक) कार्यालय में हुई.

विज्ञापन

आसनसोल.

भाकपा (सीपीआइ) के युवा संंगठन ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन(एआइवाइएफ) की पश्चिम बर्दवान जिला काउंसिल की बैठक शनिवार को यहां सीएमएस (एटक) कार्यालय में हुई. बैठक में भाकपा के जिला सचिव राजेंद्र राम ने संगठनात्मक मुद्दों पर जानकारी दी. बताया कि इस बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में आगामी 30 जनवरी को जिला सम्मेलन के आयोजन को लेकर चर्चा हुई, जो आसनसोल या दुर्गापुर में आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की गईं. इसके साथ ही 26 दिसंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 100 वर्ष पूरे होने पर कोलकाता के धर्मतला में आयोजित होने वाली रैली में एआइवाइएफ की ओर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में एआइवाइएफ के जिला सचिव तापस सिन्हा, विजय मंडल, ओमप्रकाश तिवारी, रूद्र प्रसाद चंद्र, अनिल पासवान, सौरव मित्र और हेमंत मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाना बताया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola