आसनसोल में ममता बनर्जी का प्रण- बीजेपी को सत्ता से हटाकर ही दिल्ली जाऊंगी, एनआरसी और धंसान पर बड़ा ऐलान

Mamata Banerjee Asansol Rally: आसनसोल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और एनआरसी थोपने का आरोप लगाया. औद्योगिक विकास और धंसान प्रभावितों के पुनर्वास के लिए कई बड़े वादे किये. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
Mamata Banerjee Asansol Rally| आसनसोल, संतोष कुमार : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के सियासी संग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आसनसोल के एडीडीए ग्राउंड (वेबेल आईटी पार्क के पास) से हुंकार भरी. चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए तृणमूल सुप्रीमो ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया.
केंद्र की नीतियों पर ममता ने किया प्रहार
ममता बनर्जी ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल किये बिना चैन से नहीं बैठेंगी. उसके बाद ही दिल्ली का रुख करेंगी. आसनसोल उत्तर से प्रत्याशी मलय घटक और दक्षिण से तापस बंद्योपाध्याय समेत अन्य प्रत्याशियों के समर्थन में ममता ने केंद्र की नीतियों पर जमकर प्रहार किया.
एनआरसी और वोटर लिस्ट पर बड़ा दावा
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और एनआरसी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने आरोप लगाया कि सोची-समझी रणनीति के तहत मतदाता सूची से वैध लोगों के नाम हटाये जा रहे हैं. NRC पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती पर किसी भी कीमत पर एनआरसी लागू नहीं होने दिया जायेगा. यह लड़ाई आपके अधिकारों और पहचान की है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आसनसोल बनेगा इंडस्ट्रियल हब, धंसान पीड़ितों को मिलेगा हक
आज की इस चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी ने कोयलांचल और औद्योगिक क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. आसनसोल-रानीगंज क्षेत्र को ‘इंडस्ट्रियल हब’ के रूप में विकसित करने का वादा किया. इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नये द्वार खुलेंगे. धंसान (Land Subsidence) प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता का पूर्ण आश्वासन दिया.
इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी बोले- मुर्शिदाबाद में BJP के 3 एजेंट, हुमायूं कबीर और अधीर रंजन भगवा खेमे का मोहरा
मोदी सरकार के वादे सिर्फ जुमले : ममता बनर्जी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दीदी ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा बड़े-बड़े वादे करने लगती है. हकीकत में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है. उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों (ED/CBI) के दुरुपयोग को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया. मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें और वोट के माध्यम से इस ‘अन्याय’ का जवाब दें.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में गरजे पीएम मोदी- बंगालियों को अपनी ही मिट्टी पर अल्पसंख्यक नहीं बनने देंगे, ममता बनर्जी सरकार पर बोला हमला
भीषण गर्मी में दिखा टीएमसी का शक्ति प्रदर्शन
कल्याणपुर हाउसिंग के पास आयोजित जनसभा में आसनसोल के कोने-कोने से लोग पहुंचे थे. मंच पर नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, हरेराम सिंह और अभिजीत घटक जैसे कद्दावर नेता मौजूद थे. ममता बनर्जी ने ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा बुलंद करते हुए लोगों से एकजुट रहने की अपील की. उन्होंने विश्वास जताया कि बंगाल की जनता लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा के अहंकार को तोड़ेगी.
इसे भी पढ़ें
BJP का 3000 रुपए वाला वादा पोंजी स्कीम, TMC ने कहा- लक्ष्मी भंडार ही बंगाल का असली भरोसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




