ePaper

पूर्व पार्षद के लेटर पैड के सहारे बना लिया फैमिली ट्री चार्ट, थाने में मामला दर्ज

Updated at : 24 Apr 2025 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व पार्षद के लेटर पैड के सहारे बना लिया फैमिली ट्री चार्ट, थाने में मामला दर्ज

यह मामला अभी शांत ही नहीं हुआ कि दुर्गापुर में भू-माफियाओं का एक नया कारनामा सामने आया है.

विज्ञापन

दुर्गापुर नगर निगम की पूर्व पार्षद बबीता मुखर्जी के लेटर हेड का हुआ उपयोग, फर्जी बताते हुए की शिकायत कुल्टी में भी एक पार्षद का फर्जी लेटर हेड बना कर फैमिली ट्री चार्ट बनाने को लेकर थाने में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

आसनसोल/दुर्गापुर. शिल्पांचल में भू-माफियाओं का आतंक बरकरार है. इनके कारनामों को लेकर मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करना पड़ा था और जमीनों पर अवैध कब्जा करनेवालों के खिलाफ कड़ाई से निबटने का निर्देश मिलते ही पुलिस रेस हुई और एक के बाद एक जमीन के बड़े कारोबारियों पर गाज गिरी. अनेकों कारोबारियों को जेल की हवा खानी पड़ी थी. यह मामला अभी शांत ही नहीं हुआ कि दुर्गापुर में भू-माफियाओं का एक नया कारनामा सामने आया है. दुर्गापुर नगर निगम में वार्ड संख्या 12 की पूर्व पार्षद बबिता मुखर्जी के लेटर पैड जालसाजी करके एक व्यक्ति का फैमिली ट्री चार्ट बना लिया गया, जिसमें उनका फर्जी हस्ताक्षर भी किया गया. इसकी जानकारी मिलते ही पूर्व पार्षद श्रीमती मुखर्जी ने दुर्गापुर थाने में शिकायत दर्ज करायी और लिखा कि इस कार्य जमीन माफियाओं की संलिप्तता हो सकती है. शिकायत के आधार पर दुर्गापुर थाने में कांड संख्या 157/25 में बीएनएस की धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) के तहत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई. गौरतलब है कि शिल्पांचल में भू-माफिया जमीन पर कब्जा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. जीवित व्यक्ति को मृत बताकर, उसके फैमिली ट्री चार्ट में किसी अन्य को उसका बेटा बनाकर जमीन बेचने का एक नहीं अनेकों मामला सामने आया है और जिसपर प्राथमिकी भी दर्ज हुई है. अनेकों आरोपी गिरफ्तार भी हुए हैं. ये लोग किसी ऐसी जमीन को चुनते हैं, जिसका मालिक बाहर रहता है. उसका डेथ सर्टिफिकेट बनाकर उसके सरनेम से जुड़े किसी व्यक्ति को उसका बेटा बनाकर फैमिली ट्री चार्ट तैयार करते हैं और इन्ही दस्तावेजों के आधार पर किसी को भी जमीन बेच देते हैं. खरीदने वाले भी फैमिली चार्ट देखकर जमीन का असली मालिक फर्जी व्यक्ति को ही मान लेता है. आसनसोल नगर निगम के कुल्टी क्षेत्र के एक पार्षद का फर्जी लेटर पैड तैयार करके अनेकों फैमिली चार्ट बना था. जिसकी जानकारी होते ही पार्षद ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. सालानपुर प्रखंड इलाके में अनेकों प्रधानों के फर्जी लेटर पैड का उपयोग करके फैमिली ट्री चार्ट बनने का भी मामला सामने आया था. अब दुर्गापुर के पूर्व पार्षद के फर्जी लेटर पैड का उपयोग करके फैमिली ट्री चार्ट बनने का मामला सामने आया.

पूर्व पार्षद बबीता मुखर्जी ने की शिकायत

दुर्गापुर नगर निगम में वर्ष 2022 में बोर्ड भंग हो गया और यहां प्रशासनिक बोर्ड कार्य संभाल रही है. जिसके कारण अब कोई पार्षद नहीं है, सारे पूर्व हो गये हैं. 12 नम्बर वार्ड की पूर्व पार्षद बबिता मुखर्जी ने अपनी शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल को सुबह साढ़े नौ बजे उन्हें स्वर्गीय तपन कुमार बनर्जी के फैमली ट्री चार्ट की एक फोटोकॉपी मिली. यह फैमिली ट्री चार्ट उनके लेटर पैड पर था. यह देख वह हैरान हो गयी कि उन्होंने यह फैमिली चार्ट जारी नहीं किया है. इसके बावजूद उनके लेटर पैड पर हस्ताक्षर के साथ यह फैमिली ट्री चार्ट किसने बना दिया. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि इस कार्य मे जमीन माफियाओं की संलिप्तता हो सकती है. आरोपियों ने अपने गलत उद्देश्य व लाभ के लिए उनके लेटर पैड पर जाली दस्तावेज बनाया और उनका फर्जी हस्ताक्षर किया. इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola