दुर्गापुर: बेनाचिटी में आग से मजदूर का घर जलकर हुआ राख

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

बेनाचिटी स्थित देवीनगर इलाके में गत तीन नवंबर को दिहाड़ी मजदूर जगन्नाथ घोष के घर में आग लगने से पूरा सामान जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

बेनाचिटी स्थित देवीनगर इलाके में गत तीन नवंबर को दिहाड़ी मजदूर जगन्नाथ घोष के घर में आग लगने से पूरा सामान जलकर राख हो गया. बुधवार को स्वपन पूरण संस्था की ओर से पीड़ित परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध करायी गयी. संस्था के सदस्यों ने परिवार के सभी सदस्यों के लिए नये कपड़े, शिक्षा सामग्री, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं दीं. संस्था के सचिव गौरांग विश्वास ने कहा कि आग लगने के कारण परिवार की स्थिति अत्यंत खराब हो गयी है.

परिवार में छह वर्ष की बेटी, बुजुर्ग मां और गर्भवती पत्नी हैं. घटना की जानकारी होने के 24 घंटे के भीतर संस्था की टीम ने मौके पर पहुंचकर सहयोग किया. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहकर मदद करना उनके लिए संतोष की बात है. मौके पर सुशांत मल्लिक, राज, असीम विश्वास, दीपक, काकुली साहा, अंजलि सरकार और इंद्राणी यादव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola