बंगाल में एसआईआर हियरिंग, फूलों से सजी कार में पहुंचा बीरभूम का कबीर अकबर राणा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के इस दृश्य को देखकर चुनाव आयोग को बड़ा सुकून मिला होगा. नानूर थाना क्षेत्र निवासी कबीर अकबर राणा गुलाब के फूलों से सजी एक कार में सवार होकर बीडीओ ऑफिस पहुंचा. लोग यह समझने की कोशिश कर ही रहे थे कि यह कार बीडीओ ऑफिस के बाहर क्यों खड़ी हुई, तभी दूल्हे की ड्रेस में एक व्यक्ति कार से निकला. लाईन में खड़ा हुआ और चुनाव आयोग के अधिकारियों के सामने पेश हुआ. अपने दस्तावेज जमा किये और फिर कार से लौट गया. क्या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट.

विज्ञापन

West Bengal News| बीरभूम, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नानूर ब्लॉक कार्यालय में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की सुनवाई के दौरान फूलों से सजी एक कार ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) के ऑफिस के बाहर आकर खड़ी हुई. वहां मौजूद सभी लोग दंग थे. ये कौन आ गया. तभी पता चला कि एक व्यक्ति को एसआईआर सुनवाई का नोटिस भेजा गया था. सोमवार को उसकी शादी थी. बारात निकलने से पहले दूल्हा बीडीओ ऑफिस पहुंचा. एसआईआर हियरिंग के लिए. दूल्हे का नाम कबीर अकबर राणा है.

विज्ञापन

बंगाल में 1.25 करोड़ लोगों को आयोग ने भेजा है नोटिस

बंगाल चुनाव 2026 से पहले पूरे राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआई) की प्रक्रिया चल रही है. लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज (तार्कि विसंगतियों) की वजह से 1.25 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है. लोगों से कहा गया है कि वे फिक्स्ड डेट पर आकर अपने डॉक्युमेंट्स जमा करवायें.

बीरभूम के 300 से अधिक बीएलओ दे चुके हैं इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस ने एसआईआर प्रोसेस में एक्स्प्लॉयटेशन के आरोप लगाये हैं. चुनाव आयोग की वर्किंग स्टाइल से नाराज बीरभूम जिले के 300 से अधिक बीएलओ इस्तीफा दे चुके हैं. टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि एसआईआर की वजह से लोग परेशान हैं. कम से कम 84 लोगों की जान जा चुकी है. बड़ी संख्या में लोगों ने सुसाइड कर ली है. इन आरोपों के बीच इस दृश्य से निर्वाचन आयोग के अधिकारी खुश हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खोजुतीपारा का रहने वाला है कबीर अकबर राणा

कबीर अकबर राणा नानूर पुलिस स्टेशन एरिया के खोजुतीपारा का रहने वाला है. 2 महीने पहले लाभपुर थाने के चौहट्टा में उसकी शादी तय हुई. 3 दिन पहले आयोग की ओर से एसआईआर हियरिंग में शामिल होने का नोटिस मिला. आयोग के मुताबिक, कबीर अकबर राणा 6 भाई हैं. इससे जुड़े दस्तावेज राणा को पेश करने के लिए कहा गया.

गुलाबों से सजी कार में सवार होकर बीडीओ ऑफिस पहुंचा

अकबर के परिवार का दावा है कि वह एक भाई और एक बहन है. जब वह 6 भाई है ही नहीं, तो बाकी भाईयों के दस्तावेज कैसे देगा. यही सोच-सोच कर सबकी नींद उड़ी थी. वह सुनवाई में जाकर क्या कहेगा. वह जायेगा भी या नहीं, लेकिन वह गुलाबों से सजी कार में सवार होकर हियरिंग के लिए बीडीओ ऑफिस पहुंच गया.

चुनाव आयोग से नाराज अकबर के परिजन और रिश्तेदार

बीडीओ ऑफिस में बाकी वोटर्स की तरह लाईन में लगकर निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिला और अपने डॉक्युमेंट्स जमा किये. इसके बाद वह वहां से उसी कार में सवार होकर लौट गया. अकबर के परिजन और रिश्तेदार शादी के दिन उसे हियरिंग के लिए बुलाये जाने पर नाराजगी जतायी है.

इसे भी पढ़ें

नेताजी के वंशज चंद्र कुमार बोस को SIR हियरिंग का नोटिस, TMC ने कहा- ‍BJP की बदले की कार्रवाई?

आसनसोल में SIR पर बवाल, तृणमूल कार्यकर्ताओं ने लोगों के फॉर्म-7 छीनकर फाड़े-जलाये, बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन

बंगाल में SIR: 1.25 करोड़ वोटर्स के फॉर्म में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को बड़ा आदेश

ममता बनर्जी का दावा- बंगाल में एसआईआर ने ले ली 84 जानें, 54 लाख वोटर को नहीं मिला पक्ष रखने का मौका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola