बर्दवान में काली प्रतिमा से सोने के गहनों की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 21 Oct 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
बर्दवान में काली प्रतिमा से सोने के गहनों की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र के दलुई बाजार स्थित जमींदार बनर्जी बाड़ी के काली पूजा मंडप से सोने के गहने चोरी होने की घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने चोरी का पर्दाफाश कर लिया.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र के दलुई बाजार स्थित जमींदार बनर्जी बाड़ी के काली पूजा मंडप से सोने के गहने चोरी होने की घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने चोरी का पर्दाफाश कर लिया. पुलिस ने आरोपी युवक देवज्योति चौधरी (32) को गिरफ्तार कर लिया है, जो बर्दवान सदर थाना के खोस बगान इलाके का निवासी है.

रिश्तेदार के साथ आया था आरोपी

देवज्योति अपने एक रिश्तेदार के साथ काली पूजा देखने जमींदार घर आया था. प्रतिमा पर चढ़ाये गये लगभग दस भरी सोने के आभूषण अचानक गायब हो गये, जिसके बाद परिवार की ओर से पुलिस को सूचना दी गयी. डीएसपी, सीआई और ओसी समेत पुलिस अधिकारियों की टीम तुरंत जांच में जुट गयी और घर के सभी लोगों से पूछताछ की.

पूछताछ में हुआ खुलासा

घटना के बाद देवज्योति के गायब होने पर पुलिस को संदेह हुआ. उसके घर जाकर पूछताछ करने पर उसने अपराध कबूल कर लिया और प्रतिमा से गहनों की चोरी की बात स्वीकार की. चोरी के सभी आभूषण पुलिस ने बरामद कर लिए हैं. मंगलवार को आरोपी को बर्दवान अदालत में पेश किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola