बहुला साइडिंग में मिले अज्ञात शव की पहचान

Updated:
विज्ञापन
बहुला साइडिंग में मिले अज्ञात शव की पहचान

पुलिस ने शव की पहचान के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन

मिर्गी से मौत की आशंका इस्ट केंदा निवासी इंद्र बहादुर गुरुम के रूप में हुई शिनाख्त

अंडाल. इसीएल के बहुला साइडिंग में मिले अज्ञात शव की पहचान इस्ट केंदा दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले इंद्र बहादुर गुरुम (55) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव की पहचान के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

कोयला चुनने के दौरान हादसे की आशंका

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंद्र बहादुर गुरुम मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थे. वह इधर-उधर मजदूरी करते थे और कभी-कभी डिपो या कोलियरी ओसीपी क्षेत्र में कोयला चुनने जाते थे. आशंका जतायी जा रही है कि न्यू केंदा पैच के आसपास कोयला चुनने के दौरान उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. इसके बाद शव कोयले के साथ पेलोडर में लोड होकर डंपर तक पहुंच गया और कोयले के नीचे दबा रह गया.

परिजनों को पुलिस ने दी सूचना

मृतक की बहन गुंजा गुरुम ने बताया कि बनबहाल पुलिस ने जब घटना की सूचना दी, तब वे फांड़ी पहुंचीं और वहां जाकर देखा कि शव उनके भाई इंद्र बहादुर का ही है. उन्होंने बताया कि इंद्र बहादुर की पत्नी आसनसोल में रहती हैं, जबकि वह अकेले ही इस्ट केंदा इलाके में रहते थे.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola