पत्नी के प्रेमी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पत्नी के प्रेमी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जब सुशील को गंभीर अवस्था में खेत में पड़ा पाया गया था.

विज्ञापन

बांकुड़ा. अवैध संबंध के चलते पत्नी के प्रेमी की हत्या के आरोप में बारीकुल थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मृतक की पहचान लेपम ग्राम निवासी सुशील हेम्ब्रम के रूप में हुई है. घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जब सुशील को गंभीर अवस्था में खेत में पड़ा पाया गया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, गढ़पहाड़ निवासी प्रधान चंद्र हेम्ब्रम ने 7 अक्टूबर को लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उनके चचेरे भाई सुशील हेम्ब्रम को 6 अक्टूबर की रात करीब 11:25 बजे अगोइगोरा नहर पुल पार करने के बाद धान के खेत में पाया गया. उन्हें फुलकुश्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस आधार पर बारीकुल थाना में मामला संख्या 60/25 तथा यूडी मामला संख्या 13/25 दर्ज किया गया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक का बारीकुल माझेरपारा निवासी विश्वजीत मुर्मू उर्फ डोगो की पत्नी के साथ अवैध संबंध था. इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपी ने धारदार हथियार से सुशील की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को मंगलवार रात पूर्व बर्दवान जिले के मंटेश्वर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. बुधवार को उसे खातड़ा कोर्ट में पेश किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola