बर्नपुर : आइएसपी के तीन उच्चाधिकारियों को ससम्मान विदाई

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

सेल के इस्को स्टील प्लांट(आइएसपी) बर्नपुर के तीन वरिष्ठ अधिकारियों – सीजीएम (प्रोजेक्ट) पीआर झा, बर्नपुर हॉस्पिटल के सीएमओ डॉ अभय कुमार झा और जीएम (एमआरडी) केबी लाल को ऑफिसर्स एसोसिएशन ने भावपूर्ण विदाई दी.

विज्ञापन

बर्नपुर. सेल के इस्को स्टील प्लांट(आइएसपी) बर्नपुर के तीन वरिष्ठ अधिकारियों – सीजीएम (प्रोजेक्ट) पीआर झा, बर्नपुर हॉस्पिटल के सीएमओ डॉ अभय कुमार झा और जीएम (एमआरडी) केबी लाल को ऑफिसर्स एसोसिएशन ने भावपूर्ण विदाई दी.

अधिकारियों के योगदान का सम्मान

विदाई समारोह में इस्को ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने कहा कि तीनों अधिकारियों के अमूल्य योगदान, नेतृत्व और निष्ठा ने आइओए को मजबूत बनाया है और कई कर्मियों को दिशा दी है. उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली, सरल स्वभाव और संस्थान के प्रति समर्पण ऐसी धरोहर है, जो आने वाले वर्षों में प्रेरणा देती रहेगी.

फेयरवेल सेरेमनी और शुभकामनाएं

आइओए टीम ने उनके सम्मान में छोटा लेकिन भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उनके वर्षों के कार्य और सहयोग को याद किया गया. सुशील कुमार सुमन ने कहा कि जीवन का अगला चरण नई संभावनाओं और अनुभवों से भरा होगा और ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका जीवन शांति, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे. उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी उनका स्नेह और आशीर्वाद संगठन के साथ बना रहेगा.

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी

समारोह में ओए अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन, जनरल सेक्रेटरी निशिकांत चौधरी, उप कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक, जेडआर विकास कुमार, मुकेश कुमार, राजेश कुमार साहू, अमित कुमार अचार्या आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola