तालाब की शुरू हुई साफ-सफाई

Updated at : 11 Sep 2024 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
तालाब की शुरू हुई साफ-सफाई

नगर निगम के एमएमआइसी गुरुदास चटर्जी ने आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों को साथ लेकर आसनसोल के ताल पोखरिया इलाके में उस तालाब का निरीक्षण किया जहां मंगलवार को गंदगी की वजह से गणेश प्रतिमा का विसर्जन संभव नहीं हो पाया था.

विज्ञापन

आसनसोल.

नगर निगम के एमएमआइसी गुरुदास चटर्जी ने आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों को साथ लेकर आसनसोल के ताल पोखरिया इलाके में उस तालाब का निरीक्षण किया जहां मंगलवार को गंदगी की वजह से गणेश प्रतिमा का विसर्जन संभव नहीं हो पाया था. बुधवार को उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के साथ तालाब का निरीक्षण किया और तालाब की सफाई शुरू करवा दी. इस बारे में गुरुदास चटर्जी ने कहा कि नगर निगम को जानकारी नहीं थी कि वहां पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन होगा. लेकिन दूसरे सूत्रों से नगर निगम को जैसे ही पता चला कि तालाब की हालत काफी खराब है तो निगम की तरफ से तालाब की सफाई करायी जा रही है. जिससे आने वाले समय में यहां पर विसर्जन करने में किसी को कोई परेशानी ना हो. उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौसम में आसनसोल नगर निगम, तालाबों और अन्य इलाकों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दे रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola