तट पर अवैध रूप से पेड़ काट नदी से बालू खनन चार ट्रैक्टर रेत जब्त
Published by : AMIT KUMAR Updated At : 20 Dec 2025 9:45 PM
विज्ञापन
बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र के वल्लभपुर आमार कुटी इलाके में कोपाई नदी के तट से अवैध रूप से पेड़ों को काट कर चोरी-छिपे बालू खनन किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.
विज्ञापन
बोलपुर.
बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र के वल्लभपुर आमार कुटी इलाके में कोपाई नदी के तट से अवैध रूप से पेड़ों को काट कर चोरी-छिपे बालू खनन किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इसकी सूचना के बाद बोलपुर वन विभाग ने मौके पर पहुंच कर समस्त कटे पेड़ों को जब्त कर लिया. सूचना पाते ही शांतिनिकेतन थाने की पुलिस भी पहुंची और ट्रैक्टरों के साथ चार ट्रॉली बालू जब्त की. वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि कोपाई नदी के तट से अवैध रूप से बालू माफिया वन विभाग के पेड़ों को काट कर बालू खनन कर रहे हैं. सूचना पाते ही वन विभाग हरकत में आया और उसकी टीम ने मौके पर पहुंच कर समस्त कटे पेड़ों को जब्त कर लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि कोपाई नदी से बालू खनन पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद प्रशासन व पुलिस की नाक के नीचे से बालू माफिया नदी तक रास्ता बना कर अवैध रूप से बालू खनन कर रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










