कालिकापुर के चार घरों में चोरी, पकड़े गये दो आरोपी

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले के कटवा थाना क्षेत्र के अग्रद्वीप के कालिकापुर गांव में मंगलवार देर रात चोरी की बड़ी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के कटवा थाना क्षेत्र के अग्रद्वीप के कालिकापुर गांव में मंगलवार देर रात चोरी की बड़ी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों के एक समूह ने अगल-बगल चार घरों में सेंध लगाई. लूटपाट पूरी रात चली, लेकिन सुबह लोगों के जागने पर चोर भागने लगे. छत से कूदकर भागने के दौरान दो चोर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. आरोपियों की पहचान नदिया जिले के कालीगंज थाना इलाके के समारुल शेख और कुर्बान शेख के रूप में हुई है. कुर्बान का पैर टूट गया, जिसे पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में बर्दवान मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार चोरों का गिरोह 8–10 लोगों का था. चार में से दो घरों से करीब 15 लाख रुपये के सोने, चांदी और पीतल के सामान चोरी हुए. सनातन हलदर के घर में सबसे अधिक लूट हुई, जो पत्नी के साथ काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं. पुलिस ने जांच शुरू कर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola