बर्नपुर : रिवरसाइड टाउनशिप में पांचवीं डकैती अधिकारियों के परिवारों में डर का माहौल

रात में डकैतों ने उनके सी-टाइप क्वार्टर (मेकॉन 18/7) को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य का सामान लेकर फरार हो गये
मेकॉन एजीएम के बंगले से लाखों रुपये मूल्य का सामान चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल बर्नपुर. सेल आइएसपी अधिकारियों के लिए सबसे सुरक्षित और प्रतिष्ठित मानी जाने वाली रिवरसाइड टाउनशिप (आरएसटीएस) में शनिवार रात मेकॉन एजीएम विवेक कुमार के बंगले में डकैती हुई. विवेक कुमार अपने परिवार सहित दुर्गापुर गये हुए थे. रात में डकैतों ने उनके सी-टाइप क्वार्टर (मेकॉन 18/7) को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य का सामान लेकर फरार हो गये. अनुमान है कि चोरी की गयी चीजों की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है. घटनाक्रम और सुरक्षा की स्थिति महालया की रात होने के कारण आसपास के लोगों को घर से आती आवाजें पटाखों की गूंज जैसी लगी और किसी ने संदेह नहीं जताया. जब सुबह स्थिति स्पष्ट हुई, तब तक डकैत फरार हो चुके थे. रिवरसाइड टाउनशिप में यह पांचवीं डकैती है. इससे पहले भी एक बंगले से लगभग 12 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी हो चुकी है, जिसकी अब तक कोई बरामदगी नहीं हो सकी. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पश्चिम बंगाल पुलिस अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है. वहीं, सेल आईएसपी का पेट्रोलिंग दल केवल औपचारिकता निभाता है और रात में गश्त करने की बजाय सोता रहता है. टाउनशिप की सुरक्षा व्यवस्था बदहाल है, पूरी बाउंड्री वॉल तीन साल से टूटी पड़ी है, जिससे गेट का कोई महत्व नहीं रह गया है. परिणामस्वरूप टाउनशिप में डकैत, चोर, आवारा पशु और कुत्ते खुलेआम घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों और निवासियों की सुरक्षा खतरे में है. अधिकारियों और निवासियों की प्रतिक्रिया: आइओए अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने बताया कि हीरापुर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है और पुलिस मामले की जांच में लगी है, लेकिन पहले से चार मामले लंबित हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अब केवल भगवान ही उनकी रक्षा कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




