ePaper

जामुड़िया में ईएसआइ डिस्पेंसरी लोगों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा

Updated at : 04 Feb 2026 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
जामुड़िया में ईएसआइ डिस्पेंसरी लोगों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने श्रमिकों के कल्याण की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है. बुधवार को राज्य के श्रम व न्याय मंत्री मलय घटक ने जामुड़िया व आसपास के क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए दो महत्वपूर्ण सौगातें दीं.

विज्ञापन

जामुड़िया.

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने श्रमिकों के कल्याण की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है. बुधवार को राज्य के श्रम व न्याय मंत्री मलय घटक ने जामुड़िया व आसपास के क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए दो महत्वपूर्ण सौगातें दीं. जहां नयी ईएसआइ डिस्पेंसरी का उद्घाटन हुआ, वहीं सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत श्रमिकों को आर्थिक सहायता दी गयी.

ईएसआइ कार्डधारियों के लिए खुशखबरी : जामुड़िया में नया केंद्र

बुधवार को जामुड़िया के भूत बंगला इलाके में श्रम मंत्री मलय घटक और स्थानीय विधायक हरेराम सिंह ने संयुक्त रूप से नई ईएसआई डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया. अब क्षेत्र के श्रमिकों को प्राथमिक उपचार, इंजेक्शन, सिक सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी प्रमाणपत्रों के लिए आसनसोल या दुर्गापुर स्थित बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को उनके घर के नजदीक ही सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है.

वामपंथियों पर मलय घटक का प्रहार : 14 साल में दिये 2000 करोड़

कार्यक्रम के मंच से मंत्री मलय घटक ने पूर्ववर्ती सरकार पर तीखा हमला बोला. कहा कि वर्ष 2011 तक राज्य में वामपंथियों का शासन था, पर सामाजिक सुरक्षा के नाम पर श्रमिकों को शायद ही कुछ मिलता था. जब से ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनी हैं, उन्होंने श्रमिकों के सम्मान व सुरक्षा को प्राथमिकता दी है. बीते 14 वर्षों में बंगाल के श्रमिकों को 2000 करोड़ रुपये से अधिक का सीधा लाभ पहुंचाया गया है. डिस्पेंसरी के उद्घाटन व लाभ वितरण समारोह के दौरान ईएसआइ अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पंचायत सदस्य नथुनी दुसाध, तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक-02 के अध्यक्ष सिद्धार्थ राना, सुब्रत अधिकारी, सुकुमार भट्टाचार्य सहित ढेर सारे स्थानीय श्रमिक व अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola