हादसे में इसीएल कर्मी की मौत, परिवार को मिला न्याय

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) -14 पर कुनुस्तोड़िया मोड़ के पास बीती रात भीषण सड़क हादसे में इसीएल कर्मचारी की जान चली गयी.

विज्ञापन

जामुड़िया.

राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) -14 पर कुनुस्तोड़िया मोड़ के पास बीती रात भीषण सड़क हादसे में इसीएल कर्मचारी की जान चली गयी. इस घटना के बाद से राजबाड़ी इलाके में मातम पसरा हुआ है। हालांकि, श्रमिक संगठनों की तत्परता से प्रबंधन ने पीड़ित परिवार को तुरंत राहत प्रदान की है.

ड्यूटी जाते समय हुई अनहोनी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजबाड़ी के बाबू पाड़ा निवासी सुकुमार बनर्जी (56) शुक्रवार की रात करीब 12:15 बजे अपने घर से ड्यूटी के लिए कुनुस्तोड़िया कोलियरी जा रहे थे. जैसे ही वह कुनुस्तोड़िया मोड़ के पास पहुँचे, वह एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुकुमार बनर्जी की मौके पर ही मौत हो गयी.

शनिवार सुबह जैसे ही यह खबर फैली, पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया. सुकुमार बनर्जी अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे. दुर्घटना की सूचना मिलते ही जामुड़िया थाना अंतर्गत केंदा फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की.

श्रमिक संगठनों का हस्तक्षेप और मुआवजा

शनिवार सुबह विभिन्न श्रमिक संगठनों ने इस मामले को लेकर ईसीएल प्रबंधन के साथ एक आपातकालीन बैठक की.संगठनों ने मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को तत्काल नौकरी देने की मांग रखी. प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के बीच हुई सकारात्मक चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि मृतक के परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा.साथ ही, मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए परिवार के सदस्य को आज से ही कार्य पर जॉइनिंग (नियुक्ति) देने की सहमति बनी.इस त्वरित निर्णय के बाद स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन के रुख की सराहना की है, हालांकि एक अनुभवी कर्मी को खोने का गम अब भी बरकरार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola