घरेलू नौकर ही निकला चोरी का सरगना, बोकारो से भाई संग पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन

20 वर्षों से घर में काम कर रहा नौकर ही वारदात का मास्टरमाइंड निकला.

विज्ञापन

ट्रांजिट रिमांड पर लाये गये दुर्गापुर चोरी के जेवरात बरामद

घर के अंदर रची गयी साजिश का खुलासा दुर्गापुर. दुर्गापुर के फरीदपुर फांड़ी क्षेत्र के 54 फुट इलाके में एक बुजुर्ग महिला के घर से 24 हजार नकद और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर चोरी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. 20 वर्षों से घर में काम कर रहा नौकर ही वारदात का मास्टरमाइंड निकला. जांच में सामने आया कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि घर की पूरी जानकारी रखने वाले घरेलू सहायक ने साजिश के तहत की.

आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद

दुर्गापुर थाना की पुलिस ने झारखंड के बोकारो से संजय ओझा और उसके बड़े भाई शिव नाथ ओझा को गिरफ्तार किया. दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और चोरी का सारा माल पुलिस को सौंप दिया. आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवर, नकदी के साथ एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया.

शिकायत, जांच व आगे की कार्रवाई

बुजुर्ग महिला ने 27 दिसंबर को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में जांच शुरू हुई. पुलिस सूत्रों के अनुसार संजय ओझा घर की चाबियों और सुरक्षा व्यवस्था से भली-भांति परिचित था, इसी भरोसे का फायदा उठाकर योजना बनाई गई. मामले में चोरी के साथ आर्म्स एक्ट के तहत अलग प्रकरण दर्ज किया गया है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की जांच जारी है. आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी (ईस्ट) अभिषेक गुप्ता ने बरामदगी व गिरफ्तारी की पुष्टि की. थाने में जानकारी देते समय एसीपी दुर्गापुर सुबीर रॉय, सीआइ रणबीर बाग और थाना प्रभारी संजीव दे मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola