पांच दिनों से बीमार अबोध कन्या की मौत

Updated:
विज्ञापन
पांच दिनों से बीमार अबोध कन्या की मौत

पुलिस ने मृत बच्ची का नाम सुधा सोरेन(तीन) बताया है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में पांच दिनों से बीमार अबोध कन्या की मौत हो गयी. पुलिस ने मृत बच्ची का नाम सुधा सोरेन(तीन) बताया है. तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे मंगलवार सुबह मेमारी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पाते ही मेमारी थाने की पुलिस वहां पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के वास्ते बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. परिवार के लोगों ने बताया कि बीते पांच दिनों से बच्ची की तबीयत खराब थी. चिकित्सक को दिखाने पर भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था. मंगलवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ी, तो बच्ची को मेमारी ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया. बीमार बच्ची को लेकर उसकी मां अपने मायके मेमारी आयी हुई थी. घटना से परिजनों व इलाके में शोक छा गया है. पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola