अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश

मृतक के पास से एक मनी बैग मिला है जिससे मिले कागजात से प्रतीत होता है कि मृतक धनबाद का रहने वाला था.
रानीगंज. रानीगंज बस स्टैंड के पास हनुमान मंदिर के करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति की लाश मिलने से हलचल मिल गयी. सुबह लाश को देखकर स्थानीय लोगों ने रानीगंज थाने को खबर दी. पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लिया. मृतक के पास से एक मनी बैग मिला है जिससे मिले कागजात से प्रतीत होता है कि मृतक धनबाद का रहने वाला था. हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि व्यक्ति का शव रानीगंज बस स्टैंड के पास कैसे पड़ा था. यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि यह हत्या का मामला है कि किसी अन्य कारण से व्यक्ति की मौत हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. स्थानीय निवासी उमाकांत राव ने बताया के आज सुबह एक व्यक्ति की लाश रानीगंज बस स्टैंड में पायी गयी. मृतक को देख कर लग रहा था कि गिरने से उसके सिर पर चोट आई. सिर के पास में खून गिरा हुआ था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




