Coal-Sand Scam: दुर्गापुर से चिन्मय मंडल और किरण खां गिरफ्तार, ईडी ने की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर से 2 लोगों को ईडी ने किया गिरफ्तार. फोटो : AI

Coal-Sand Scam: पश्चिम बंगाल में शिल्पांचल क्षेत्र के दुर्गापुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक्शन मोड में है. बालू और कोयला तस्करी मामले में ईडी ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम चिन्मय मंडल और किरण खां हैं. इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने संकेत दिये हैं कि कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है.

विज्ञापन

Coal-Sand Scam: दुर्गापुर में अवैध बालू और कोयला तस्करी की जांच के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) एक्शन मोड में आ गयी है. ईडी ने मंगलवार को चिन्मय मंडल और किरण खां को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी कथित तौर पर कोयला स्मगलिंग सिंडिकेट के एक्टिव मेंबर हैं.

विज्ञापन

कैसे हुई गिरफ्तारी?

ईडी ने सोमवार को चिन्मय मंडल और बुदबुद थाने के थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल को पूछताछ के लिए बुलाया था. लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने चिन्मय मंडल को पहले हिरासत में लिया और फिर बाद में गिरफ्तार कर लिया. इसी मामले में किरण खां को भी गिरफ्तार किया गया है.

बंगाल में एक साथ 12 जगह छापे के बाद तेज हुई जांच

ईडी ने 21 नवंबर और 3 फरवरी को दुर्गापुर, रानीगंज और जामुड़िया समेत करीब 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. ये रेड्स बालू और कोयला तस्करी से जुड़े उसी केस में की गयी थी, जिसके बाद एजेंसी ने जांच की रफ्तार तेज कर दी. एजेंसी फिलहाल चिन्मय और किरण से जुड़े नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सेंट्रल एजेंसी की रडार पर पूरा सिंडिकेट

ईडी के अधिकारियों का कहना है कि अब फोकस सिर्फ अलग-अलग तस्करों के नाम पर नहीं, बल्कि पूरे स्मगलिंग नेटवर्क के तारों को जोड़ने पर है. अवैध कोयला और बालू तस्करी से जुड़े कई और लोग एजेंसी की रडार पर हैं. आने वाले दिनों में कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है.

स्मगलिंग नेटवर्क को एक्सपोज करने की तैयारी में ईडी

प्रवर्तन निदेशालय की दुर्गापुर से शुरू हुई कार्रवाई अब पूरे इलाके के तस्करी नेटवर्क को एक्सपोज करने की दिशा में बढ़ रही है. अधिकारियों ने उम्मीद जतायी है कि जल्द ही स्मगलिंग नेटवर्क का खुलासा हो जायेगा और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में 10 जगह ईडी के छापे, बोरियों में रद्दी कागज की तरह भर रखे थे नोटों के बंडल

कपिल सिब्बल बीमार, IPAC पर ED रेड केस की सुनवाई अब 18 फरवरी को

फिर एक्शन में ईडी, दिल्ली में ममता बनर्जी और बंगाल समेत 3 राज्यों में कोयला कारोबारियों पर छापे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola