ePaper

सीएम ने 19 पूजा पंडालों का किया वर्चुअल उद्घाटन

Updated at : 07 Oct 2024 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम ने 19 पूजा पंडालों का किया वर्चुअल उद्घाटन

राधानगर रोड एथलेटिक क्लब की पूजा कमेटी के सचिव मानिक चंद्र पाइन ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वर्चुअल उद्घाटन को लेकर एथलेटिक क्लब में उद्घाटन समारोह के प्रसारण की व्यवस्था की गयी थी.

विज्ञापन

आसनसोल. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को जिले के 19 पूजा मंडपों का वर्चुअल उद्घाटन किया. हीरापुर थाना क्षेत्र के राधानगर रोड एथलेटिक क्लब में जाइंट स्क्रीन लगाकर इसका प्रसारण किया गया. कार्यक्रम में राज्य के श्रम विधि व न्याय मंत्री मलय घटक, पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष एस पोन्नमबलम, एडीएम संजय पाल, एडीएम विश्वजीत भट्टाचार्य, स्थानीय पार्षद तथा इलाके के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बटन दबाकर जिले के 19 पूजा मंडपों का उद्घाटन किया. जिसमें दुर्गापुर की बुद्ध बिहार सार्वजनिन दुर्गाेत्सव सम्मिलनी, बाराबनी की पनोरिया ग्राम रायपाड़ा सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, सुभाष संघ दुर्गापुर, जामुड़िया थाना क्षेत्र लोअर केंद्र सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, पांडवेश्वर थाना क्षेत्र की खोटाडीह कोलियरी दुर्गा पूजा समिति, अंडाल थाना क्षेत्र की अग्रदूत सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, आसनसोल साउथ थाना की सृष्टि नगर शारदोत्सव कमेटी, फरीदपुर थाना क्षेत्र की लावदोहा सार्वजनिक पूजा कमेटी, कांकसा थाना क्षेत्र की अग्रणी सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, सालानपुर थाना क्षेत्र की जोरबाड़ी सार्वजनिन दुर्गापूजा कमेटी, रानीगंज थाना क्षेत्र की रानीगंज सुकांत पल्ली शिव मंदिर परिचालन समिति, हीरापुर थाना क्षेत्र की शांतिनगर महिला सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, बाराबनी थाना क्षेत्र की दासक्यारी सार्वजनिन दुर्गापूजा दुर्गात्सव, रानीगंज थाना क्षेत्र की रानीगंज रेलवे दुर्गोत्सव कमेटी, फरीदपुर थाना क्षेत्र की नया गनपुर सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, पांडवेश्वर थाना क्षेत्र की स्टार क्लब डीवीसी पाड़ा, जामुड़िया थाना क्षेत्र की दसाल ग्राम सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, फरीदपुर थाना क्षेत्र की झांझरा कोलियरी सेक्टर 2 सार्वजनिक दुर्गा उत्सव कमेटी की पूजा का वर्चुअल उद्घाटन किया गया. राधानगर रोड एथलेटिक क्लब की पूजा कमेटी के सचिव मानिक चंद्र पाइन ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वर्चुअल उद्घाटन को लेकर एथलेटिक क्लब में उद्घाटन समारोह के प्रसारण की व्यवस्था की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola