राज्य स्वास्थ्य भवन अभियान में पड़ा अड़ंगा बीरभूम में जगह-जगह रोकी गयीं आशाकर्मी

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 21 Jan 2026 9:50 PM

विज्ञापन

बीरभूम जिले के बोलपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह अपनी मांगों को लेकर कोलकाता मुख्य स्वास्थ्य भवन जा रही आशा कर्मियों को पुलिस ने रोक दिया.

विज्ञापन

बोलपुर.

बीरभूम जिले के बोलपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह अपनी मांगों को लेकर कोलकाता मुख्य स्वास्थ्य भवन जा रही आशा कर्मियों को पुलिस ने रोक दिया. इसके बाद आशा कर्मियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में ही जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान काफी देर तक स्टेशन पर तनाव और उत्तेजना का माहौल बना रहा. आशा कर्मियों का आरोप है कि उनके अभियान को रद्द कराने के उद्देश्य से ही विभिन्न स्थानों पर पुलिस कार्रवाई की जा रही है, जिसका असर बोलपुर में भी देखने को मिला.

गुस्करा में बस रोके जाने पर सड़क अवरोध

पूर्व बर्दवान जिले के आउसग्राम थाना इलाके के गुस्करा से कोलकाता जा रही आशा कर्मियों की एक बस को पुलिस ने रोक दिया. इसके प्रतिवाद में आशा कर्मियों ने सड़क पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार, आशा कर्मी बुधवार को कोलकाता मुख्य स्वास्थ्य भवन में अपनी मांगों को लेकर धरना देने जा रही थीं, लेकिन उन्हें विभिन्न स्थानों पर रोका गया. गुस्करा में भी पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सड़क अवरोध कर आशा कर्मियों ने विरोध जताया.

कालना स्टेशन पर पुलिस से झड़प

पूर्व बर्दवान जिले के कालना रेलवे स्टेशन पर भी राज्य स्वास्थ्य भवन अभियान के लिए जा रही आशा कर्मियों को पुलिस ने रोक दिया. इसके विरोध में आशा कर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर ही प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस और आशा कर्मियों के बीच झड़प की स्थिति भी बनी. तीनों स्थानों पर हुई घटनाओं के बाद आशा कर्मियों में भारी आक्रोश देखा गया. कर्मियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर कोलकाता जा रही थीं, लेकिन जगह-जगह रोके जाने से आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola