मां से बिछुड़े बच्चे को खोज सिविक वॉलंटियर्स ने मिलाया
Published by :AMIT KUMAR
Published at :07 Jul 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन

सोमवार को अपने घर से अचानक लापता हुए चार वर्ष के बच्चे को दुर्गापुर ट्रैफिक गार्ड के सिविक वॉलंटियर्स ने खोज लिया और उसे मां के हवाले कर दिया.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
सोमवार को अपने घर से अचानक लापता हुए चार वर्ष के बच्चे को दुर्गापुर ट्रैफिक गार्ड के सिविक वॉलंटियर्स ने खोज लिया और उसे मां के हवाले कर दिया. अपने अबोध बच्चे को पाकर मां की खुशी का ठिकाना नहीं था. उन्होंने सिविक जवानों का शुक्रियादा किया. सूत्रों की मानें, तो बेनाचिटी बाजार के रॉय मेडिकल के पास सिविक वॉलंटियर गौरांव विश्वास और रोहित मंडल ड्यूटी कर रहे थे. तभी अचानक सिविक जवानों ने चार वर्ष के बच्चे को बिलखते हुए देखा. जवान उस बच्चे को लेकर ए-जोन आइसी के पास गये एवं बच्चे का फोटो खींच कर उसे सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया.फोटो वायरल होते ही बच्चे की मां व चाचा फांड़ी पहुंच गये, जहां उन्होंने अपने बच्चे की पहचान की. उसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत सिविक जवानों ने बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया. बच्चे को पाकर मां खुश हो गयी. पुलिस ने बताया कि चासीपाड़ा निवासी लाजीना बीबी का बेटा आर्यन शेख(चार) खेलते हुए भटक कर जीटी रोड की तरफ आ गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




