फॉर्म-7 जमा को लेकर एसडीओ ऑफिस में बवाल, भाजपा-तृणमूल में झड़प

Updated at : 17 Jan 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
फॉर्म-7 जमा को लेकर एसडीओ ऑफिस में बवाल, भाजपा-तृणमूल में झड़प

शनिवार को पूर्व बर्दवान के बर्दवान उत्तर अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसआइआर फॉर्म-7 जमा करने को लेकर स्थिति उस समय बिगड़ गयी, जब भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गये.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

शनिवार को पूर्व बर्दवान के बर्दवान उत्तर अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसआइआर फॉर्म-7 जमा करने को लेकर स्थिति उस समय बिगड़ गयी, जब भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गये. दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ जम कर नारेबाजी शुरू कर दी गयी, जिससे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. भाजपा का आरोप है कि बर्दवान नॉर्थ सब-डिवीजनल अफसर (एसडीओ) राजर्षि नाथ एसआइआर फॉर्म-7 स्वीकार नहीं कर रहे थे. इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता विरोध जताते हुए नारेबाजी करने लगे. भाजपा नेताओं का कहना है कि आम लोगों से जुड़े इस मुद्दे पर प्रशासन की भूमिका पक्षपातपूर्ण है. जबकि तृणमूल कांग्रेस बिना देर किये आरोपों में घिरे एसडीओ के बचाव में उतर आयी.

तृणमूल का पलटवार, गड़बड़ी की कोशिश का दावा

दूसरी ओर, भाजपा के आरोपों को सिरे से नकारते हुए तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि एसडीओ कार्यालय में सुनवाई के दौरान भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जानबूझ कर अशांति व गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश की. स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए तृणमूल कार्यकर्ता सामने आये.

हाथापाई के बाद चार भाजपाई हिरासत में

बवाल बढ़ता देख पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात संभालने की कोशिश की. इसके बावजूद पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई. आरोप है कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से भी उलझ गए. इसके बाद पुलिस ने चार भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई. हालात को काबू में करने के लिए दोनों पक्षों को क्षेत्र से हटाया गया. बाद में बर्दवान उत्तर महकमा क्षेत्र में तनाव को देखते हुए रैफ बल की तैनाती भी करनी पड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola