दुर्गापुर में चोरी का तांबा और बंदूक रखने के आरोप में व्यवसायी अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर में चोरी का तांबा और बंदूक रखने के आरोप में व्यवसायी अरेस्ट

रविवार को आरोपी को महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद उसे चार दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.

विज्ञापन

पुलिस ने 1.5 टन तांबा और हथियार के साथ सुजय पाल को पकड़ा दुर्गापुर. डेढ़ टन से अधिक चोरी का तांबा और बंदूक रखने के आरोप में दुर्गापुर थाने की पुलिस ने सुजय पाल उर्फ केबू नामक व्यवसायी को गिरफ्तार किया. रविवार को आरोपी को महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद उसे चार दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. आरोपी सुजय पाल शहर के एमएएमसी इलाके के सुभाष पल्ली इलाके का रहने वाला है. पुलिस की छापेमारी में बरामद हुआ चोरी का तांबा और हथियार पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुजय पाल निजी फैक्टरी से कीमती तांबा अपने निजी वाहन में लोड कर गांधी मोड़ के रास्ते पार करवा रहा था. तभी गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने छापामारी कर वाहन समेत तांबा जब्त किया. पुलिस ने बताया कि सुजय पाल उर्फ केबू को पहले भी बालू तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. आरोप है कि केबू कुछ वर्षों से चोरी का लोहा और तांबा खरीद-बिक्री का धंधा कर रहा था. शनिवार को उसे चोरी के माल के साथ पकड़ा गया था. जांच के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किये गये. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के पास से डेढ़ टन चोरी का तांबा जब्त किया गया है. चोरी का माल किस प्लांट का है और उसे कहां खपाने भेजा जा रहा था, यह जांच का विषय है. फिलहाल आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola