बुदबुद : रनडिहा डैम में डूबे युवक का शव बरामद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बुदबुद थाना क्षेत्र के रनडिहा डैम में चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के बाद दामोदर नदी में नहाते समय एक दोस्त डूब कर लापता हो गया था. स्थानीय गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बरामद कर लिया.
विज्ञापन
पानागढ़.
बुदबुद थाना क्षेत्र के रनडिहा डैम में चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के बाद दामोदर नदी में नहाते समय एक दोस्त डूब कर लापता हो गया था. स्थानीय गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बरामद कर लिया. मृत युवक का नाम धर्मेश खारकवास(22) और ठिकाना बुदबुद बताया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के वास्ते दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को चारों दोस्त पिकनिक मनाने रनडिहा डैम गये थे, वहां खाने के बाद ये लोग नहाने के वास्ते नदी में उतरे थे. तभी धर्मेश फिसल कर गहराई में जाने से डूब गया. घटना की सूचना पाते ही बुदबुद थाने की पुलिस वहां पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को युवक की तलाश के लिए नदी में उतारा. लगभग दो घंटे के बाद शव को नदी से बरामद कर लिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










