स्कूली निर्माण में घटिया माल के प्रयोग पर रोष, भवन का रुकवाया काम

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 31 Jan 2026 9:45 PM

विज्ञापन

आसनसोल नगर निगम के जामुड़िया बोरो-1 अंतर्गत वार्ड संख्या 2 स्थित शिवपुर गोराई पाड़ा फ्री प्राइमरी स्कूल में चल रहा निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है.

विज्ञापन

जामुड़िया.

आसनसोल नगर निगम के जामुड़िया बोरो-1 अंतर्गत वार्ड संख्या 2 स्थित शिवपुर गोराई पाड़ा फ्री प्राइमरी स्कूल में चल रहा निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है. शनिवार को स्कूल में मिड-डे मील भवन के लिए हो रहे चारदीवारी निर्माण में निम्न गुणवत्ता वाली ईंटों के इस्तेमाल को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया और चल रहे कार्य को बीच में ही बंद करवा दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल में बच्चों के बैठकर भोजन करने के लिए एक कमरे (मिड-डे मील हॉल) और उसकी चारदीवारी का निर्माण कार्य लंबे समय की मांग के बाद आज से शुरू हुआ था.जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों को कार्य की सूचना मिली, वे मौके पर पहुंचे. वहां निर्माण सामग्री की जांच करने पर पाया गया कि दीवारों में इस्तेमाल की जा रही ईंटें बेहद घटिया दर्जे की हैं.

ग्रामीणों का आरोप : बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़

विरोध का नेतृत्व कर रहे स्थानीय निवासी अजय मंडल ने बताया कि स्कूल में बच्चों की सुविधा के लिए यह कमरा बनाया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार द्वारा इसमें भारी लापरवाही बरती जा रही है. उन्होंने कहा की नियम (शिड्यूल) के अनुसार निर्माण में 1 नंबर ईंट का इस्तेमाल होना चाहिए, लेकिन ठेकेदार यहां 3 नंबर की कच्ची और बेकार ईंटें लगा रहा है. अगर इन ईंटों से दीवार बनती है, तो यह कुछ ही समय में ढह जाएगी और बच्चों के लिए खतरा पैदा हो जाएगा। हम ऐसा भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे.

ठेकेदार की दलील व ग्रामीणों का रुख

अजय मंडल के अनुसार, जब इस संबंध में संबंधित ठेकेदार से शिकायत की गई, तो उसने तर्क दिया कि बाजार में फिलहाल 1 नंबर ईंट उपलब्ध नहीं है, इसलिए इसी सामग्री से काम चलाने दें.ग्रामीणों ने इस दलील को सिरे से खारिज कर दिया. उनका कहना है कि क्षेत्र में कई ईंट भट्टे हैं जहाँ उत्तम गुणवत्ता वाली ईंटें उपलब्ध हैं, लेकिन मुनाफे के चक्कर में ठेकेदार घटिया सामग्री थोप रहा है.

ग्रामीणों ने दो-टूक कहा है कि जब तक शिड्यूल के अनुसार सही और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री (1 नंबर ईंट) मुहैया नहीं कराई जाती, तब तक स्कूल परिसर में किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जायेगा. इस घटना के बाद इलाके में तनाव है और स्थानीय प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola