दामोदर से ज्वेलरी शॉप के कर्मचारी का शव बरामद

Updated at : 07 Feb 2025 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
दामोदर से ज्वेलरी शॉप के कर्मचारी का शव बरामद

शव की पहचान सिद्धार्थ मुखर्जी(58) के तौर पर की गयी. वह स्टील टाउनशिप के तानसेन रोड इलाके का बाशिंदा था.

विज्ञापन

मृतक स्टील टाउनशिप के तानसेन रोड इलाके का था निवासी दुर्गापुर. दुर्गापुर में दामोदर नदी के विसर्जन घाट से गुरुवार को सुबह एक व्यक्ति का शव पाये जाने से सनसनी फैल गयी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची एवं शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. शव की पहचान सिद्धार्थ मुखर्जी(58) के तौर पर की गयी. वह स्टील टाउनशिप के तानसेन रोड इलाके का बाशिंदा था. स्थानीय सूत्रों की मानें, तो वह बेनाचिटी में नामी ज्वेलरी शॉप का कर्मचारी था. मंगलवार शाम को सिद्धार्थ चाय पीकर घर से निकला था. उसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था. देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने बी-जोन फांड़ी में गुमशदगी की रिपोर्ट लिखवायी थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि दामोदर नदी के विसर्जन घाट के पास से गुरुवार सुबह कुछ लोग गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर पानी में शव पर पड़ी. लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी. खबर पाते ही बरजोरा व कोकओवन थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को बरामद किया. पुलिस ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा. घटना से इलाके में शोक की लहर छा गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola