एक मरीज का रक्त दूसरे को चढ़ाया गया, हड़कंप

बर्दवान मेडिकल में बड़ी लापरवाही
गलत मरीज को रक्त चढ़ाने से बिगड़ी हालत, आइसीयू में भर्ती; परिजनों ने किया हंगामा बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शनिवार को गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया. अस्पताल कर्मियों ने एक मरीज के लिए लाया गया रक्त भूलवश दूसरे मरीज को चढ़ा दिया. घटना सामने आने के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गयी और मरीजों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया.
रक्त की अदला-बदली से बिगड़ी मरीज की हालत
जानकारी के अनुसार, अस्पताल के न्यू बिल्डिंग वार्ड में भर्ती मरीज नमिता माझी के लिए रक्त की व्यवस्था की गयी थी. लेकिन लापरवाहीवश वही रक्त दूसरी महिला मरीज नमिता बागदी को चढ़ा दिया गया. रक्त चढ़ाने के कुछ देर बाद ही नमिता बागदी की तबियत अचानक बिगड़ गयी, जिसके बाद उसे तुरंत आइसीयू में भर्ती कराया गया. नमिता बागदी सर्पदंश (स्नेक बाइट) के कारण अस्पताल में भर्ती थी. गलत रक्त चढ़ाये जाने के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया.
अस्पताल प्रशासन ने दिया जांच की आश्वासन
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल सुपर डॉक्टर तापस घोष ने मामले की जांच के आदेश दिये. उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है और इसकी जांच शुरू कर दी गयी है. इस घटना ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और मरीजों के बीच भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




