जर्जर सड़क और भारी वाहनों के खिलाफ चुरुलिया में चक्काजाम

Updated:
विज्ञापन
जर्जर सड़क और भारी वाहनों के खिलाफ चुरुलिया में चक्काजाम

चुरुलिया के चौधरी तालाब मोड़ पर ग्रामीणों ने पथ अवरोध कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे क्षेत्र में घंटों यातायात ठप रहा

विज्ञापन

अजय नदी के बड़कुला घाट से बेकाबू परिवहन पर ग्रामीणों का गुस्सा

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हटा अवरोध

जामुड़िया. जामुड़िया ब्लॉक अंचल में अजय नदी के बड़कुला घाट से बालू और कोयला लदे भारी वाहनों के अनियंत्रित परिचालन और सड़कों की जर्जर स्थिति के खिलाफ स्थानीय निवासियों का आक्रोश फूट पड़ा. चुरुलिया के चौधरी तालाब मोड़ पर ग्रामीणों ने पथ अवरोध कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे क्षेत्र में घंटों यातायात ठप रहा. भारी वाहनों से सड़कें बदहाल

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बड़कुला घाट से लगातार गुजर रहे भारी डंपरों के कारण चुरुलिया की प्रमुख सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन राहगीरों और बाइक सवारों के साथ दुर्घटनाएं हो रही हैं. मंगलवार को इसी स्थिति से परेशान होकर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया, जिसके कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. पुलिस की मध्यस्थता से बहाल हुआ यातायात : सड़क जाम की सूचना मिलने पर जामुड़िया थाना और चुरुलिया आउट पोस्ट की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर सड़क मरम्मत और अन्य मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. इसके बाद लगभग दो घंटे बाद पथ अवरोध हटाया गया और यातायात सामान्य हो सका.

अवैध परिवहन पर सवाल

मौके पर मौजूद भाजपा नेता गोपी पात्र ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध बालू और कोयला लदे वाहनों ने चुरुलिया की सड़कों को बर्बाद कर दिया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भारी और अवैध वाहनों पर रोक नहीं लगी और सड़कों का जीर्णोद्धार नहीं हुआ, तो आगे और व्यापक आंदोलन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola