भाजयुमो का ‘नौकरी चाहता है बंगाल’ कार्यक्रम
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

जिले के विभिन्न इलाकों में भाजयुमो की ओर से ‘नौकरी चाहता है बंगाल’ कार्यक्रम चलाया गया.
विज्ञापन
बांकुड़ा.
जिले के विभिन्न इलाकों में भाजयुमो की ओर से ‘नौकरी चाहता है बंगाल’ कार्यक्रम चलाया गया. शनिवार को बिष्णुपुर सांगठनिक जिला भाजपा की अगुआई में ओंदा विधानसभा क्षेत्र के ओंदा बाजार में यह कार्यक्रम हुआ, जिसका नेतृत्व युवा नेता कल्याण चटर्जी ने किया. मौके पर ओंदा के भाजपा विधायक अमरनाथ शाखा समेत अन्य युवा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक अमरनाथ शाखा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के बजाय भत्ता देकर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में रोजगार सृजन की ठोस व्यवस्था नहीं की गई है और मात्र 1,500 रुपये का भत्ता देकर युवाओं के जीवन को बर्बाद किया जा रहा है. भाजयुमो नेताओं ने बताया कि ‘नौकरी चाहता है बंगाल’ कार्यक्रम के तहत राज्यभर से पांच लाख हस्ताक्षर एकत्र कर संबंधित प्राधिकरण को सौंपे जाएंगे. उनका कहना था कि इस अभियान का उद्देश्य राज्य में स्थायी रोजगार की मांग को मजबूती से उठाना और युवाओं की आवाज सरकार तक पहुंचाना है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










