सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भरतपुर में भाजपा का विरोध प्रदर्शन
Published by :AMIT KUMAR
Published at :05 Mar 2026 9:49 PM (IST)
विज्ञापन

गंगाजलघाटी ग्राम पंचायत के भरतपुर गांव में कंक्रीट सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गुरुवार को भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
बांकुड़ा.
गंगाजलघाटी ग्राम पंचायत के भरतपुर गांव में कंक्रीट सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गुरुवार को भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के पूर्व बिष्णुपुर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष सुजीत अगस्ती ने किया. मौके पर मंडल नंबर 4 के अध्यक्ष राजीव तिवारी भी मौजूद थे. इसी दौरान गंगाजलघाटी पंचायत के प्रधान शुभजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई और स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गयी.सड़क की मोटाई को लेकर भाजपा का आरोप
सुजीत अगस्ती ने आरोप लगाया कि भरतपुर गांव में बन रही कंक्रीट सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है और सड़क को हाथ से ही खोदा जा सकता है. उन्होंने कहा कि कंक्रीट की मोटाई 6 इंच होनी चाहिए, लेकिन कई जगह यह 1.5 से 2 इंच तक ही है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क की कास्टिंग खोदकर इसकी खराब गुणवत्ता भी दिखायी. उन्होंने पंचायत प्रधान शुभजीत सिंह पर आरोप लगाया कि ठेकेदार मौके पर नहीं हैं, जबकि पंचायत प्रधान खुद खड़े होकर काम करवा रहे हैं. यह इस बात का संकेत है कि विकास कार्यों में पैसे का दुरुपयोग हुआ है.तृणमूल की ओर से आरोपों का खंडन
पंचायत प्रधान शुभजीत सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सुजीत अगस्ती पूरे साल इलाके में नजर नहीं आते और अब विकास कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने भी इस पर नाराजगी जताते हुए भाजपा नेताओं के खिलाफ नारे लगाये. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सांसद सौमित्र खान के विकास फंड से भरतपुर गांव में कितना काम हुआ है. वहीं इस मामले में ठेकेदार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.बीडीओ और थाने में शिकायत की तैयारी
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव तिवारी ने कहा कि इस मामले को लेकर बीडीओ कार्यालय और थाने में शिकायत दर्ज करायी जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




