मोदी सरकार के अमृत काल सुशासन को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

Edited by AMIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार को मोदी सरकार के अमृत काल सुशासन को लेकर एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार को मोदी सरकार के अमृत काल सुशासन को लेकर एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया. इस मौके पर दुर्गापुर पश्चिम के भाजपा विधायक लखन घरूई, बर्दवान सदर भाजपा अध्यक्ष अभिजीत ता, उपाध्यक्ष रमन शर्मा समेत अन्य नेता उपस्थित थे.

मोदी सरकार के 11 ऐतिहासिक फैसलों को बताया गया परिवर्तनकारी

लखन घोरूई ने इस अवसर पर मोदी सरकार के अब तक के सफल कार्यों की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे हो चुके हैं. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष भी इसी माह 9 जून को पूरा हुआ है. इसे ‘नये भारत का अमृतकाल’ कहा जा रहा है.

उन्होंने कहा कि इन ग्यारह वर्षों में देश में कई बड़े बदलाव आये हैं, जिनसे आम जनजीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के 11 ऐतिहासिक फैसलों का उल्लेख किया, जिनमें शामिल हैं:

1. उज्ज्वला योजना के तहत 10.3 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिये गये.

2. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक लोगों को पक्का मकान मिला.

3. जन धन योजना के ज़रिये करीब 55 करोड़ लोगों ने जीरो बैलेंस पर बैंक खाता खोला.

4. मुद्रा और स्टैंड अप योजना के तहत छोटे उद्यमियों को बिना गारंटी सस्ते दर पर कर्ज दिया गया.

5. किसान सम्मान निधि योजना में 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 3.7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई.

6. पीएम कौशल विकास योजना के ज़रिये 1.48 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया.

7. स्वच्छ भारत अभियान के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनवाये गये.

8. सौभाग्य योजना के अंतर्गत सभी इच्छुक घरों को बिजली कनेक्शन दिये गये.

9. पीएम स्वनिधि योजना से 68 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी वालों को कर्ज दिया गया.

10. आयुष्मान भारत योजना में 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिला.

11. पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है.

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इन योजनाओं ने न केवल लोगों के जीवन में राहत पहुंचाई है, बल्कि देश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola