बोलपुर में भाजपा आइटी सेल प्रभारी पर हमला

Updated:
विज्ञापन
बोलपुर में भाजपा आइटी सेल प्रभारी पर हमला

भाजपा नेताओं का आरोप है कि दिन के उजाले में एक पूर्व नियोजित हमले में षष्ठीचरण दे को बेरहमी से पीटा गया.

विज्ञापन

कंकालीतला इलाके में दिनदहाड़े मारपीट, भाजपा ने तृणमूल समर्थकों पर लगाया आरोपबोलपुर. बीरभूम जिले के बोलपुर के कंकालीतला इलाके में बोलपुर संगठनात्मक जिले के भाजपा आइटी सेल प्रभारी षष्ठीचरण दे पर हमला किये जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद घायल भाजपा नेता को बोलपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दिन के उजाले में पूर्व नियोजित हमला

भाजपा नेताओं का आरोप है कि दिन के उजाले में एक पूर्व नियोजित हमले में षष्ठीचरण दे को बेरहमी से पीटा गया. हमले में उनके नाक और मुंह में गंभीर चोटें आयीं हैं. फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

भाजपा नेताओं का आरोप

घटना को लेकर भाजपा नेता सुमन मंडल ने हमले की कड़ी निंदा की है. भाजपा का आरोप है कि तृणमूल समर्थित उपद्रवियों ने स्वीकार किया है कि यह हमला 18 दिसंबर को लाभपुर में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की सार्वजनिक बैठक के अवसर पर क्षेत्र में भाजपा का झंडा फहराने के विरोध में किया गया.

लोकतंत्र पर हमला करार

भाजपा नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल शासन में लोकतंत्र रक्तरंजित है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को अपराध बनाया जा रहा है. बीरभूम जिला पुलिस से मांग की गई है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाये. चेतावनी दी गयी कि दोषियों को बचाने की कोशिश हुई तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा.

तृणमूल ने आरोप नकारे ः इधर तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने हमले के आरोपों को खारिज किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola