कसबा में होटल से मिला बीरभूम के युवक का शव

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

शहर में एक बार फिर होटल से युवक का शव मिलने की घटना से हड़कंप मच गया. शनिवार दोपहर कसबा इलाके के एक होटल के कमरे से 33 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

कोलकाता/बीरभूम.

शहर में एक बार फिर होटल से युवक का शव मिलने की घटना से हड़कंप मच गया. शनिवार दोपहर कसबा इलाके के एक होटल के कमरे से 33 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान आदर्श लोसाल्का, निवासी दुबराजपुर (बीरभूम) के बाजारपाड़ा इलाके, के रूप में हुई है. मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच में जुटी है.

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात आदर्श एक युवती और एक युवक के साथ होटल पहुंचा था और एक कमरा किराये पर लिया. देर रात आदर्श के दोनों साथी होटल से निकल गये और वापस नहीं लौटे. शनिवार दोपहर होटल कर्मचारियों को कमरे से दुर्गंध आने पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. दरवाजा खोलने पर आदर्श का शव पड़ा मिला. सूचना मिलने के बाद कोलकाता पुलिस के गुप्तचर विभाग के अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और कमरे की सूक्ष्म जांच की गयी. होटल प्रबंधन और कर्मचारियों से पूछताछ जारी है. साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जिस दस्तावेज के आधार पर कमरा किराये पर दिया गया था, उसकी भी जांच की जा रही है. मृतक के साथ आये दो साथियों की तलाश में पुलिस कई जगह छापेमारी कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा. गौरतलब रहे कि पिछले महीने ही पार्क स्ट्रीट के एक होटल में बक्से के अंदर से राहुल लाल नामक युवक का शव मिला था. लगातार दो घटनाओं से शहर के होटलों की सुरक्षा व्यवस्था और ग्राहकों की सत्यापन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola