केतुग्राम में सड़क हादसा, बाइक चालक की हुई मौत, दो युवक गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन
केतुग्राम में सड़क हादसा, बाइक चालक की हुई मौत, दो युवक गंभीर घायल

हादसे के वक्त बाइक पर सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था.

विज्ञापन

हेलमेट नहीं पहनने से बढ़ी दुर्घटना की भयावहता, जांच में जुटी पुलिस बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के केतुग्राम में गुरुवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में बाइक चालक एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के वक्त बाइक पर सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था.

चकनापारा इलाके में हादसा

यह दुर्घटना गुरुवार देर शाम केतुग्राम के चकनापारा इलाके के केतुग्राम-चकता रोड पर हुई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृत युवक की पहचान सागर शेख (19) के रूप में हुई है, जो केतुग्राम के चकता गांव का निवासी था. हादसे में घायल सोहेल खलीफा और हयातिर शेख को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बस को पार करने के दौरान अनियंत्रित हुई बाइक

स्थानीय और पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर चकता से अनखोना बाजार की ओर जा रहे थे. बाइक सागर शेख चला रहा था. रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही एक बस को पार करने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे ईंटों के ढेर से जा टकरायी.

अस्पताल में युवक को मृत घोषित किया गया

हादसे में सागर शेख के सिर में गंभीर चोट आयी. तीनों घायलों को तुरंत केतुग्राम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सागर को मृत घोषित कर दिया. अन्य दो की हालत बिगड़ने पर उन्हें बोलपुर महकमा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.

इलाके में शोक का माहौल

घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola