अंडाल : बैटरी चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Dec 2024 12:43 AM
लावदोहा थाना प्रभारी विजय दलपति ने कहा कि हाल ही में लावदोहा थाना क्षेत्र के इच्छापुर के कई स्थानों से टोटो व अन्य वाहनों की बैटरी चोरी की घटनाएं हुई हैं.
आरोपियों को तीन दिनों की पुलिस हिरासत अंडाल. लावदोहा थाने की पुलिस ने चोरी हुई चार बैटरी को बरामद कर चोरी में शामिल होने के आरोप में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. अदालत से उन्हें तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. लावदोहा थाना प्रभारी विजय दलपति ने कहा कि हाल ही में लावदोहा थाना क्षेत्र के इच्छापुर के कई स्थानों से टोटो व अन्य वाहनों की बैटरी चोरी की घटनाएं हुई हैं. वाहन मालिकों द्वारा बैटरी चोरी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस हरकत में आई और इलाके की निगरानी भी बड़ा दी गयी. पुलिस की सक्रियता के कारण बैटरी चोरी करने वाले तीन लोग शेख रफीक, शेख कलाम और शेख इजराइल को पकड़ा गया. तीनों से कड़ाई से पूछताछ करने के बाद इच्छापुर पंचायत क्षेत्र से चोरी हुए चार बैटरी बरामद किये गये. अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में निगरानी बढ़ा दी गयी है. पुलिस के मुताबिक इनके साथियों का पता लगाने के लिए तीनों बदमाशों से पूछताछ की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










