आसनसोल और दुर्गापुर में ठहर कर गुजरेंगी दोनों अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 15 Jan 2026 9:58 PM

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी 2026 को दो नयी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनो का शुभारंभ करेंगे और दोनों ही ट्रेनें आसनसोल मंडल होकर चलेगी. जिससे शिल्पांचल के यात्रियों को भारी सहूलियत मिलेगी.

विज्ञापन

आसनसोल.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी 2026 को दो नयी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनो का शुभारंभ करेंगे और दोनों ही ट्रेनें आसनसोल मंडल होकर चलेगी. जिससे शिल्पांचल के यात्रियों को भारी सहूलियत मिलेगी. एक है हावड़ा–आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस और दूसरी सियालदह–बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन है. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन सेवाओं की शुरुआत से अंतरराज्यीय लंबी दूरी की रेल संपर्क व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा यात्रियों को आरामदायक व किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा. आसनसोल मंडल होकर चलने वाली इन दोनों अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत से मंडल के प्रमुख स्टेशनों एवं बड़े शहरों के बीच रेल संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा यात्रियों को किफायती एवं आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा. गौरतलब है कि अमृत भारत एक्सप्रेस एक नयी पीढ़ी की ट्रेन है, जिसे किफायती, सुरक्षित एवं विश्वसनीय लंबी दूरी की यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा, आराम और समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने हेतु आधुनिक एवं अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं. आसनसोल होकर गुजरनेवाली दोनों अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की नियमित सेवाओं के लिए बुकिंग खोल दी गयी हैं.

13065/13066 हावड़ा–आनंद विहार–हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस होगी साप्ताहिक ट्रेन

ट्रेन संख्या 13065 हावड़ा–आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को रात 23:10 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 02:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 13066 आनंद विहार–हावड़ा अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को सुबह 05:15 बजे आनंद विहार से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत आसनसोल एवं दुर्गापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी. ट्रेन में यात्रियों के लिए सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी की सुविधा उपलब्ध होगी.

हफ्ते में तीन दिन चलेगी 22587/ 22588 सियालदह–बनारस–सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 22587 सियालदह–बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को शाम 19:30 बजे सियालदह से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 07:20 बजे बनारस पहुंचेगी. वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 22588 बनारस–सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को रात 22:10 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 09:55 बजे सियालदह पहुंचेगी. यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल एवं दुर्गापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी. इस ट्रेन में भी सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी की सुविधा उपलब्ध होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola