ePaper

अंडाल में जमीन बिक्री में फर्जीवाड़े का आरोप, एक को किया गिरफ्तार

Updated at : 05 Jan 2026 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
अंडाल में जमीन बिक्री में फर्जीवाड़े का आरोप, एक को किया गिरफ्तार

आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया. हालांकि आरोपी पक्ष ने पूरे मामले को साजिश बताया है.

विज्ञापन

किसी और की जमीन बेचने की शिकायत पर कार्रवाई

अंडाल. अंडाल में गलत तरीके से किसी अन्य की जमीन बिक्री किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी एमडी मुज्जमिल को गिरफ्तार किया है. आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया. हालांकि आरोपी पक्ष ने पूरे मामले को साजिश बताया है.

शिकायतकर्ता का आरोप

शिकायतकर्ता माधब भालूक ने बताया कि उनके पिता ने एमडी मुज्जमिल से 40 लाख रुपये लिये थे, जिसके बदले जमीन की बिक्री भी कर दी गयी थी. आरोप है कि इसके बावजूद कागजात में हेरफेर कर उनकी और भी जमीन कई लोगों को बेच दी गयी. उन्होंने कहा कि जब उनकी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू हुआ, तब पूरे मामले का पता चला. इसके बाद अंडाल थाने में एमडी मुज्जमिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी. जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की.

आरोपी पक्ष ने आरोपों को खारिज किया

आरोपी के पुत्र एमडी रियाज ने आरोपों को गलत बताया. उनका कहना है कि उनके पिता ने जमीन के लिए अलग-अलग चरणों में 40 लाख रुपये दिये थे, लेकिन इसके बदले केवल 20 लाख रुपये की जमीन ही बेची गयी. शेष 20 लाख रुपये अब भी शिकायतकर्ता पक्ष के पास बकाया हैं. उनका आरोप है कि बाकी राशि या उसके बदले जमीन की मांग करने पर ही उनके पिता को फंसाने के लिए गलत मामला दर्ज कराया गया.

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर तथ्य जुटाये जा रहे हैं. अदालत के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola