अग्निमित्रा लोकल ट्रेन से पहुंचीं आद्रा, रेल सेवाओं में सुधार पर डीआरएम से की वार्ता

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन में विधायक को देखकर यात्रियों ने बंद पड़ी ट्रेनों के पुनः संचालन और रूट में कटौती की शिकायतें भी रखीं.

विज्ञापन

लोकल ट्रेन में यात्रियों से किया संवाद

पुरुलिया. आसनसोल से आद्रा तक लोकल ट्रेन में सफर कर विधायक अग्निमित्रा पाल ने यात्रियों की समस्याएं सुनीं. आसानसोल-टाटा मेमू लोकल में मौजूद यात्रियों ने समयबद्ध ट्रेन संचालन, बार-बार हो रही देरी और सेवाओं में गिरावट का मुद्दा उठाते हुए हस्तक्षेप की मांग की. ट्रेन में विधायक को देखकर यात्रियों ने बंद पड़ी ट्रेनों के पुनः संचालन और रूट में कटौती की शिकायतें भी रखीं.

डीआरएम कार्यालय में रखीं मांगें

आद्रा पहुंचते ही विधायक यात्रियों के साथ आद्रा मंडल के डीआरएम मुकेश गुप्ता के कार्यालय पहुंचीं और विस्तृत बातचीत की. बैठक में कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव, कोविड काल में बंद ट्रेनों को दोबारा चालू करने, यात्रियों की सुविधा के लिए विधानसभा क्षेत्र में दो अंडरपास निर्माण और हाइमास्ट लाइट लगाने जैसे विषय उठाए गए. विधायक ने कहा कि यात्रियों ने लंबे समय से इन समस्याओं की जानकारी दी थी और यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात होने के कारण सभी बिंदुओं को विस्तार से रखा गया.

समाधान का भरोसा

वार्ता के बाद विधायक ने उम्मीद जतायी कि सुझाये गये बिंदुओं पर शीघ्र अमल होगा और कार्य जल्द शुरू किये जा सकेंगे. रेल अधिकारियों ने मांगों को गंभीरता से लेने और प्रस्तुत सुझावों पर यथाशीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola