ओडिशा में 19 प्रवासी श्रमिक रिहा बस से बीरभूम के लिए हुए रवाना

Updated at : 03 Jul 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
ओडिशा में 19 प्रवासी श्रमिक रिहा बस से बीरभूम के लिए हुए रवाना

जिले के नलहाटी ब्लॉक-02 अंचल के बाड़ा ग्राम पंचायत के सुकराबाद ग्राम के 19 मजदूरों को गुरुवार को ओडिशा पुलिस ने छोड़ दिया. ओडिशा में प्रवासी श्रमिक के रूप में कार्यरत इन लोगों को बांग्लादेशी होने के शक में गिरफ्तार कर लिया गया था.

विज्ञापन

बीरभूम.

जिले के नलहाटी ब्लॉक-02 अंचल के बाड़ा ग्राम पंचायत के सुकराबाद ग्राम के 19 मजदूरों को गुरुवार को ओडिशा पुलिस ने छोड़ दिया. ओडिशा में प्रवासी श्रमिक के रूप में कार्यरत इन लोगों को बांग्लादेशी होने के शक में गिरफ्तार कर लिया गया था.

फिर बीरभूम स्थित परिजनों ने उनके कागजात भेजे, जिनकी जांच के बाद उनके बंगाल का होने की बात सही पायी गयी. उसके बाद ओडिशा पुलिस ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर 19 मजदूरों को रिहा कर दिया. फिर उन्हें बस में बैठा कर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के लिए रवाना कर दिया. मालूम रहे कि गत 25 जून को ओडिशा के बालेश्वर थाने की पुलिस ने इन प्रवासी श्रमिकों को बांग्लादेशी होने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया था.

चूंकि ये लोग आपस में बांग्ला भाषा में बातचीत कर रहे थे, जिसके आधार पर इन सभी प्रवासी मजदूरों को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया था. इसकी सूचना पाते ही बीरभूम में इन श्रमिकों के परिजन बेचैन हो गये. फिर उन लोगों ने बीरभूम जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगायी. उसके बाद इन प्रवासी श्रमिकों के परिजन ओडिशा के बालेश्वर पहुंचे. मामले की जांच-पड़ताल के बाद ओडिशा पुलिस ने सभी 19 प्रवासी श्रमिकों को रिहा कर बस से बीरभूम के लिए रवाना कर दिया. इधर, इन प्रवासी श्रमिकों की रिहाई के बाद उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola