बोलपुर : पौष मेला के बाद शांति निकेतन मैदान की युद्ध स्तर पर की गयी सफाई

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 31 Dec 2025 10:00 PM

विज्ञापन

बीरभूम जिले के बोलपुर शांति निकेतन पूर्व पल्ली मैदान में आयोजित छह दिवसीय पौष मेला 28 दिसंबर को समाप्त होने के बाद मेला प्रांगण की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया.

विज्ञापन

बोलपुर.

बीरभूम जिले के बोलपुर शांति निकेतन पूर्व पल्ली मैदान में आयोजित छह दिवसीय पौष मेला 28 दिसंबर को समाप्त होने के बाद मेला प्रांगण की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया. बुधवार सुबह से ही विश्व भारती के अध्यापक, प्रशासनिक अधिकारी, छात्र-छात्राएं और बोलपुर नगर पालिका के कर्मी मैदान की सफाई में जुटे नजर आये.

भारी भीड़ और स्टॉल के बाद चुनौतीपूर्ण सफाई

करीब 1700 स्टॉल और लगभग नौ लाख लोगों की आवाजाही के कारण मेला प्रांगण का गंदा होना स्वाभाविक था. इस वर्ष पौष मेला को प्लास्टिक-मुक्त रखने का प्रयास किया गया था, इसके बावजूद मेले के समापन और स्टॉल हटने के बाद व्यापक सफाई की आवश्यकता पड़ी.

सुनियोजित प्रबंधन से संभव हुआ कार्य

पौष मेला समाप्त होने के दो दिनों के भीतर ही विश्व भारती प्रशासन ने मेला मैदान का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा साफ कर दिया. सुनियोजित प्रबंधन, त्वरित निर्णय और एकजुट होकर काम करने के कारण यह कार्य संभव हो सका. इससे यह स्पष्ट हुआ कि विश्व भारती केवल एक विश्वविद्यालय ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार और प्रभावी प्रशासनिक इकाई भी है.

अधिकारियों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी

इस सफाई अभियान में विश्व भारती के कार्यवाहक कुलपति, रजिस्ट्रार, जनसंपर्क अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और छात्र सहायक मौजूद थे. सभी के सम्मिलित प्रयास से इतने कम समय में इतने बड़े क्षेत्र की सफाई पूरी की जा सकी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola