एसआइआर के आतंक में आत्महत्या का आरोप

तमिलनाडु में विमल प्रवासी श्रमिक का काम करता था. बताया जाता है कि एसआइआर के कारण आतंकित होकर उसने अपनी जान दे दी है.
बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर थाना इलाके के नवग्राम उड़ीसापाड़ा के रहने वाले एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. आरोप है कि एसआइआर के आतंक के कारण ही उसने अपनी जान दे दी. पुलिस ने मृत व्यक्ति का नाम विमल सांतरा बताया है. घटना की सूचना के बाद शनिवार देर रात राज्य के मंत्री स्वपन देवनाथ और पूर्व बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष रवींद्रनाथ चटर्जी आदि तृणमूल नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. तमिलनाडु में विमल प्रवासी श्रमिक का काम करता था. बताया जाता है कि एसआइआर के कारण आतंकित होकर उसने अपनी जान दे दी है. शव देर रात उसके घर पहुंचा. इसके बाद मंत्री और जिला पार्टी अध्यक्ष पहुंचे.मंत्री स्वपन देवनाथ ने कहा कि कि एसआइआर के आतंक के कारण ही विमल सांतरा ने जहर खाकर आत्महत्या की है. पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि एसआइआर के कारण ही विमल ने यह कदम उठाया . जिला पार्टी अध्यक्ष रवींद्रनाथ चटर्जी ने मीडिया को बताया कि सांसद अभिषेक बनर्जी के निर्देश के बाद ही वे घटना की सूचना के बाद देर रात मृतक विमल के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे है. पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




