काशीपुर में गहना दुकान से सोने-चांदी से भरा बैग लेकर बाइक से हो गये फरार

Updated:
विज्ञापन

दुस्साहस. काशीपुर-हाटतला से देवीबाड़ी जाने के मार्ग पर निजी जेवर दुकान में हुई बड़ी चोरी

विज्ञापन

सुबह मालिक ने दुकान में जेवरों से भरा बैग रखा और बगल से पानी लाने चला गया कुछ ही देर में एक बाइक पर दो झपटमार आये और दुकान से वो बैग लेकर फरार हो गये

घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जांच में जुट गयी है पुलिस

पुरुलिया. गुरुवार सुबह जिले के काशीपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर-हाटतला से देवीबाड़ी जाने वाले रास्ते पर स्थित मां दुर्गा ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी की घटना हो गयी. दुकान से लाखों रुपये मूल्य के सोने व चांदी के बहुमूल्य आभूषण लेकर दो आरोपी बाइक से फरार हो गये. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है.

कैसे हुई चोरी

दुकान क��� मालिक तपन दत्त ने बताया कि सुबह दुकान खोलने के बाद उन्होंने गहनों से भरा बैग टेबल पर रखा और पास ही पानी लेने चले गए. लौटकर देखा तो दो लोग बैग लेकर मोटरसाइकिल पर फरार हो रहे थे. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज के आधार पर काशीपुर थाना की पुलिस जांच कर रही है. इलाके में नाका-तलाशी शुरू कर दी गयी है, हालांकि अब तक आरोपी पकड़ में नहीं आये हैं.

भीड़भाड़ वाले हाट के दौरान वारदात

गुरुवार को काशीपुर में साप्ताहिक बड़ा हाट लगता है, जिसमें जिले के विभिन्न हिस्सों से हजारों लोग पशु और अन्य सामान खरीदने आते हैं. पूरे शहर में सुबह से शाम तक भीड़ रहती है. स्थानीय व्यापारियों का अनुमान है कि चोरों ने इसी भीड़भाड़ और अफरा-तफरी को ध्यान में रखकर वारदात को अंजाम दिया.

जंगलमहल क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सवाल

पुरुलिया के जंगलमहल इलाकों में पिछले कुछ वर्षों से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ी हैं, लेकिन कई बाजारों और ग्रामीण व्यापारिक हब में सुरक्षा व्यवस्थाएं अभी भी कमजोर मानी जाती हैं. काशीपुर, बांदवान, बागमुंडी व बलरामपुर जैसे क्षेत्रों में छोटे और मध्यम व्यापारी अक्सर बिना सुरक्षा गार्ड और सिक्योरिटी अलार्म के दुकान चलाते हैं. स्थानीय वाणिज्य मंडल के प्रतिनिधियों का कहना है कि बढ़ती भीड़, नकद लेनदेन और धीमी पुलिस गश्त को देखते हुए सुरक्षा प्रणाली व मजबूत करने की जरूरत है. इस घटना के बाद व्यापारी समुदाय में चिंता बढ़ गयी है और बाजार में सीसीटीवी नेटवर्क तथा पुलिस की रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग जोर पकड़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola