ePaper

खोट्टाडीह के तालाब में डूबा युवक, 4 घंटे बाद मिला शव

Updated at : 03 Jan 2026 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
खोट्टाडीह के तालाब में डूबा युवक, 4 घंटे बाद मिला शव

पांडवेश्वर थाना क्षेत्र के खोट्टाडीह गांव अंतर्गत मंडलपाड़ा स्थित तालाब में शनिवार सुबह एक युवक की डूबने से मौत हो गई.

विज्ञापन

पांडवेश्वर.

पांडवेश्वर थाना क्षेत्र के खोट्टाडीह गांव अंतर्गत मंडलपाड़ा स्थित तालाब में शनिवार सुबह एक युवक की डूबने से मौत हो गई. घटना सुबह करीब 7.00 बजे की है. सूचना मिलने पर पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप (डीएमजी) की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद युवक का शव तालाब से बरामद किया गया. मृतक की पहचान जयंत रुईदास (30) के रूप में हुई है, जो श्यामला इलाके के निमशा गांव का निवासी था.

तालाब में डूबते देख मची अफरा-तफरी

स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने मंडलपाड़ा के तालाब में एक युवक को डूबते हुए देखा. देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई. बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. सूचना पाकर पांडवेश्वर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल डीएमजी को बुलाया गया.

चार घंटे चला सर्च ऑपरेशन

खबर मिलते ही डीएमजी की टीम तालाब पर पहुंची और सर्च व रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. करीब चार घंटे तक चले अभियान के बाद तालाब से जयंत रुईदास का शव बरामद किया गया. बचाव कार्य के दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही, जिससे कुछ समय के लिए तनाव का माहौल भी बन गया.

गांव में शोक का माहौल

शव बरामद होते ही मृतक के परिजन और आसपास मौजूद लोग फूट-फूट कर रो पड़े. इस दर्दनाक घटना से पूरे खोट्टाडीह गांव में शोक की लहर फैल गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola