नदी से मिले एक शव की हुई पहचान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

गुरुवार शाम जिला के मानबाजार थाना क्षेत्र के दोलदोरिया गांव के समक्ष कुमारी नदी से मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गयी.
विज्ञापन
पुरुलिया.
गुरुवार शाम जिला के मानबाजार थाना क्षेत्र के दोलदोरिया गांव के समक्ष कुमारी नदी से मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गयी. पुलिस ने मृत महिला का नाम उमारानी दे(74) बताया है, जो मानबाजार शहर के पोद्दार टोला की रहनेवाली थीं. उनके पुत्र पूर्णेन्दु दे ने बताया कि सोमवार को मां उमा रानी अपने पिता के घर जिला के बोरो थाना क्षेत्र के मामरो इलाके के लिए निकली थीं, लेकिन उसके बाद से वह लापता हो गयी थीं. इस विषय में सोमवार रात ही मानबाजार थाने में परिवारवालों ने मिसिंग रिपोर्ट लिखायी थी. पुलिस से मिली सूचना के बाद बेटे व अन्य परिजनों ने जाकर महिला के शव की शिनाख्त की. लेकिन अभी यह साफ नहीं हुआ है कि उनका शव नदी से कैसे मिला. उधर, बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के कुमारी नदी के तट पर रेत में दबी युवती का लाश की अभी पहचान नहीं हो पायी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










