व्यक्तित्व विकास से राष्ट्र की प्रगति: अशोक

Updated:
विज्ञापन

आरएसएस के बालक शिविर का समापन दुर्गापुर : देश की अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये अनुशासन के साथ संघबद्ध होकर युवाओं को कार्य करने के लिये संकल्प लेना होगा तब ही राष्ट्र का विकास होगा और भारत विकिसत राष्ट्र बनेगा. ये बातें आरएसएस के दुर्गापुर नगर संघ चालक अशोकजी बोरड ने […]

विज्ञापन

आरएसएस के बालक शिविर का समापन

दुर्गापुर : देश की अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये अनुशासन के साथ संघबद्ध होकर युवाओं को कार्य करने के लिये संकल्प लेना होगा तब ही राष्ट्र का विकास होगा और भारत विकिसत राष्ट्र बनेगा. ये बातें आरएसएस के दुर्गापुर नगर संघ चालक अशोकजी बोरड ने संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बालक शिविर के समापन के मौके पर कहीं.

विहिप के प्रशिक्षण प्रमुख उमाकांत राणी ने कहा कि व्यक्तित्व विकास के साथ चरित्र िनर्माण की दिशा में संघ ठोस पहल कर रहा है. नगर कार्यवाहक योगेंद्र राम ने कहा कि शिविर के दौरान दुर्गापुर नगर के महावीर, विक्रमादित्य, सुकान्त, जयदेव, वनगांव शाखा के कुल 31 स्वयं सेवकों ने भाग लिया. क्षेत्रीय संघ हेडगेवार के व्यक्तित्व पर ध्यानाकर्षण कराते हुए कहा कि चरित्र िनर्माण के साथ सशक्त राष्ट्र व समाज निर्माण के लिये आरएसएस स्वयंसेवक निष्ठा के साथ दायित्वों का पालन कर रहे हैं.

मौके पर प्रमुख जिला संघ चालक निरंजन माकुड़, विहिप के जिला पदाधिकारी संजय प्रसाद, शिवशंकर चक्रवर्ती, सुदीप्त गुई, अखिल दा, संघ के दुर्गापुर नगर के शारीरिक प्रमुख अरिहंत बोरड, सह नगर शारीरिक नगर घनश्यामजी के अलावा काफी संख्या में स्वयं सेवक शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola