बच्चा चोर के संदेह में पिटाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत एनसी लाहिडी विद्या मंदिर स्कूल के निकट एक पांच वर्षीय बच्चे को उठाकर भाग रहे युवक की स्थानीय निवासियों ने शनिवार को जम कर पिटाई की. बाद में उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी युवक का सहयोगी भाग निकलने में सफल रहा. पुलिस अधिकारियों के घटनास्थल पर […]
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत एनसी लाहिडी विद्या मंदिर स्कूल के निकट एक पांच वर्षीय बच्चे को उठाकर भाग रहे युवक की स्थानीय निवासियों ने शनिवार को जम कर पिटाई की. बाद में उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी युवक का सहयोगी भाग निकलने में सफल रहा. पुलिस अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचते ही निवासियों ने काफी आक्रोश जताया. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दो युवकों में से एक युवक नशे में था. इलाके में खुले आम असामाजिक गतिविधियां चल रही हैं.
अवैध शराब की बिक्री, जुआ अड्डों का संचालन हो रहा है. पुलिस चुप्पी साधे हुए है. पार्षद दिपक कुमार साव के हस्तक्षेप के बाद आरोपी को पुलिस अधिकारी अपने साथ ले जा सके. पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इंकार करते हुए कहा कि पकडा गया युवक शराबी है. उससे पूछ ताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










