74 किलो और 142 पैकेट पटाखे जब्त

Updated:
विज्ञापन
74 किलो और 142 पैकेट पटाखे जब्त

पुलिस को देखते ही बेचनेवाले सभी पटाखा छोड़कर भाग खड़े हुए.

विज्ञापन

आसनसोल. त्योहारों का सीजन शुरू होते ही अवैध पटाखों की बिक्री को लेकर पुलिस की गतिविधि तेज हो गयी है. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थाना इलाकों में शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया. जिसमें 74 किलो फायर क्रैकर्स और साउंड क्रैकर्स के साथ 142 पैकेट विभिन्न ब्रांडों के चॉकलेट बम पुलिस ने जब्त किया. किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. पुलिस को देखते ही बेचनेवाले सभी पटाखा छोड़कर भाग खड़े हुए. पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि त्योहारी सीजन में अवैध तरीके से पटाखों की बिक्री बढ़ जाती है, जिसपर अंकुश लगाने को लेकर यह छापेमारी नियमित जारी रहेगी.शनिवार को हीरापुर थाना क्षेत्र के तीन जगहों पर पुलिस ने छापेमारी करके 23 किलो अवैध फायर क्रैकर्स जब्त किया. रानीगंज थाना पुलिस ने दो जगहों पर छापेमारी करके कुल 54 किलों साउंड क्रैकर्स जब्त किया. पांडवेश्वर थाना ने अपने इलाके में दो जगहों पर छापेमारी कर 14 पैकेट चॉकलेट बम जब्त किया. सबसे अधिक अंडाल थाने की पुलिस ने अपने क्षेत्र में कुल 12 जगहों पर छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड के 128 पैकेट चॉकलेट बम जब्त किये. अवैध पटाखा बेचने वालों में इस छापेमारी के बाद से दहशत का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola