उद्योग प्रतिनिधि, उपभोक्ता हो रहे एक दूसरे के रु-ब-रु

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : उद्योग प्रतिनिधि तथा उपभोक्ताओं के बीच समन्वय बनाने और सभी उद्योगों के आधुनिकतम उत्पादों को एक मंच पर लाकर उपभोक्ताओं से रु ब रु कराने के उद्देश्य से आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स द्वारा स्थानीय पोलो गा्रउंड में आयोजित चौंथा दस दिवसीय इंडस्ट्रीज व ट्रेड फेयर में शहर वासियों का उत्साह चरम पर है. […]

विज्ञापन
आसनसोल : उद्योग प्रतिनिधि तथा उपभोक्ताओं के बीच समन्वय बनाने और सभी उद्योगों के आधुनिकतम उत्पादों को एक मंच पर लाकर उपभोक्ताओं से रु ब रु कराने के उद्देश्य से आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स द्वारा स्थानीय पोलो गा्रउंड में आयोजित चौंथा दस दिवसीय इंडस्ट्रीज व ट्रेड फेयर में शहर वासियों का उत्साह चरम पर है.
उत्पादों का मूल्य मेले में छूट के कारण बाजार से काफी कम होने और उत्पादों की विस्तृत जानकारी पाने के लिये उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है हालांकि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा समय से पहले होने के कारण आयोजकों को आशानुरुप भीड़ नहीं मिल पा रही है.
चेंबर अध्यक्ष सुब्रतो दत्ता, मेला कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार साहा, मेला सचिव श्रवण अग्रवाल, मेला के को- चेयरमैन मुकेश तोदी आदि के अथक प्रयास से मेला में सौ स्टॉल लगाये गये है. प्रतिदिन शाम को मेला प्रांगण में उपभोक्ताओं के मनोरंजन के लिये रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola